Explore

Search

September 12, 2026 11:28 am

जमुई में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

जमुई में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने अपराध के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। झाझा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रामधनी तुरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रामधनी तुरी लंबे समय से कई गंभीर मामलों में वांछित था और उसका अपराधिक इतिहास काफी पुराना और रिकॉर्डेड है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और उसे दबोचने में सफलता पाई।

बिहार पुलिस ने इसे अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश बताते हुए कहा है कि कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!