Explore

Search

April 15, 2026 1:52 am

मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती: बिहार शिक्षा विभाग का नया निर्देश जारी

मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती: बिहार शिक्षा विभाग का नया निर्देश जारी

स्कूलों में नियमित निरीक्षण का आदेश, मानक के अनुसार भोजन नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है। 8 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है।
निर्देश में कहा गया है कि 7 अप्रैल को हुई विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार जरूरी है। कई जगहों से शिकायतें मिली हैं कि भोजन मानक के अनुरूप नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिड-डे मील में प्रति बच्चे निर्धारित मात्रा का पालन किया जाए और भोजन पौष्टिक व गुणवत्ता युक्त हो। साथ ही विद्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि बच्चों की उपस्थिति के अनुसार ही भोजन तैयार किया जाए। सोमवार और गुरुवार को दाल के साथ हरी सब्जी देना अनिवार्य होगा, जबकि शुक्रवार को अंडा या फल (सेब/केला) देना सुनिश्चित किया जाएगा। जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें केवल फल दिया जाएगा।
विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो उसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही अधिकारियों को प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है, जिसकी साप्ताहिक समीक्षा विभागीय स्तर पर की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!