असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई — 04 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 05/12/25 की मध्य रात्रि में पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले के चकिया थानांतर्गत कुअवा में असामाजिक तत्वों द्वारा मुहल्ले के विभिन्न घरों पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाकर धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। उक्त घटना के विरुद्ध वादी रौशन कुमार,सा०-कुअवा, थाना-चकिया के द्वारा थाना कांड संख्या-604/25, दर्ज कराया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 प्राथमिकी एवं 01 अप्राथमिकी अभियुक्त क्रमशः 1. अतीक अहमद उर्फ अतिकू रहमान, 2. शाहिद आलम 3. दानिश तीनों सा०-कुअवा थाना -चकिया, जिला -मोतिहारी एवं 4. मो० आजम मंसूरी,सा०-बसंतपुर, थाना-साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया।
Author: K k sanjay
Post Views: 163

Total Users : 10212718
Views Today : 2273