Explore

Search

June 15, 2026 1:55 pm

बिहार को मिलेगा नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी के CM बनने पर गांव में जश्न

बिहार को मिलेगा नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी के CM बनने पर गांव में जश्न

लखनपुर में मिठाई बंटी, लोगों ने कहा—अब अपराध और माफिया राज पर लगेगा लगाम

 

बिहार: बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर सामने आते ही उनके पैतृक गांव लखनपुर (तारापुर) में जश्न का माहौल बन गया।

गांव के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखा गया।

स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों का कहना है कि अब बिहार में अपराध और माफिया राज पर सख्ती से कार्रवाई होगी। लोगों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में राज्य में विकास की रफ्तार तेज होगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार आएगा।

ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया और विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को नई पहचान मिलेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!