Explore

Search

August 17, 2026 12:51 am

सिंघिया में एक बच्चा को बचाने पर बाइक चालक घायल ,डीएमसीएच रेफर

सिंघिया में एक बच्चा को बचाने पर बाइक चालक घायल ,डीएमसीएच रेफर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एसएच88 पर बीती रात्री में शनिवार को अगरौल में एक बाइक एक्सीडेंट में बाइक चालक घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों और सिंघिया थाने के 112पुलिस टीम की मदद से इलाज करवाने हेतु सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया गया जहां उपस्थित डॉक्टर अविनाश तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज हेतु दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डीएमसीएच रेफर कर दिया है उक्त घायल व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी ग्राम के अभिषेक कुमार के रूप में किया गया है घटना के बारे में बताया गया कि अभिषेक सैमसंग मोबाइल कम्पनी में काम करता है वह रोसड़ा से अपने बाइक से घर लौट रहा था कि अगरौल में बाइक के सामने एक बच्चा आ गया जिसे बचाने में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!