Explore

Search

August 17, 2026 12:51 am

सिंघिया पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण

सिंघिया पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री से युक्त किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी की अध्यक्षता में निःक्षय मित्र टीम के द्वारा किया गया।

इस दौरान करीब दो दर्जन टीबी मरीजों को पोषणयुक्त खाद्यान्न सामग्री की किट उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में निःक्षय मित्र टीम के सदस्य प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, दिनेश कुमार, प्रेस से जुड़े कृष्ण कुमार संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने बताया कि टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि टीबी के इलाज के साथ मरीजों को पौष्टिक आहार मिलना भी जरूरी है। निःक्षय मित्र टीम के सदस्य एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे के माध्यम से जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सरकारी स्तर से पोषण किट के लिए खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति कराई गई थी।

उन्होंने टीबी मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!