Explore

Search

August 17, 2026 12:50 am

सिंघिया में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा, अधिकारियों ने दी सलामी

सिंघिया में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा, अधिकारियों ने दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया गया। प्रखंड स्थित पार्क में प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
प्रखंड मुख्यालय कार्यालय के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, व्यापार मंडल में अध्यक्ष अतुल कुमार उर्फ दिलीप सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ निभा कुमारी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता वहीं बीआरसी परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मोनी कुमारी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, उप प्रमुख रिंकू सिंह, वार्ड पार्षद निरंजन सिंह, अमरनाथ सिंह पूर्व मुखिया बृजेंद्र सिंह उर्फ मुरारी सिंह अरविंद कुमार सिंह चंदन सिंह चंद्रबली सिंह पूर्व समिति शशिभूषण सिंह इंद्रदेव गिरी अरुण शेखर कुंवर परीक्षण महतो विमल राय प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार सिंह कृषि कॉर्डिनेटर संजय कुमार सिंह पिंटू सिंह अवधेश साही एलएस सुमन कुमारी प्रियंका कुमारी सरिता कुमारी सुनीता कुमारी आ सिंह रत्नेश्वर प्रसाद सिंह अरुण सिंह रंजीत सिंह वकील ,नीतीश शर्मा संतोष सिंह सुबोध सिंह शशिरंजन सिंह गोपाल झा ।मुरारी ठाकुर जय प्रकाश पासवान त्रिपुरारीनाथ झा अनिल पासवान मुकेश पासवान पंकज सहनी विद्या राय राहुल सिंह रिशु सिंह मिथिलेश सिंह त्रिपित सिंह पीटीए सतेंद्र पाठक राम विनोद कुमार समेत बड़ी संख्या में कई जनप्रतिनिधि स्थानीय लोग और कई कर्मी अधिकारी मौजूद थे। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।बताते चले कि मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार को इस महापर्व में अनुपस्थित रहने पर उप प्रमुख रिंकू सिंह समेत कई लोगो ने नाराजगी व्यक्त किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!