Explore

Search

August 17, 2026 12:51 am

“उनकी सुनने वाला कोई नहीं”, बिहार में भी छात्रों का आंदोलन जारी, समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव


झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का आंदोलन बड़ा होता दिख रह है। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठ गए।

गर्दनीबाग में BPSC और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के साथ शोधार्थी भी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करना, परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और सहायक प्रोफेसर भर्ती से जुड़े नए नियमों पर पुनर्विचार शामिल है।

परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक का उठाया मुद्दा

पप्पू यादव ने कहा कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को देखते हुए परीक्षा रद्द कर नए सिरे से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “शोधार्थी पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। न तो मुख्यमंत्री और न ही बिहार के शिक्षा मंत्री उनकी शिकायतों पर ध्यान दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री बीपीएससी परीक्षाओं में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) मुख्य परीक्षा का प्रारूप लागू करने की बात कर रहे हैं, जिसका कोई तर्क नहीं है। पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त है।”

सांसद ने आरोप लगाया कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अंकों को लेकर विसंगतियां सामने आई हैं और सरकारी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने अंग्रेजी भाषा को अधिक महत्व दिए जाने पर भी सवाल उठाया।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना

पप्पू यादव ने सरकार पर छात्रों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब छात्र अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा, “सरकार ने खुद स्वीकार किया था कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। लेकिन, जब छात्र इन अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें पीटा जाता है और उन्हें जेल भेज दिया जाता है।” यादव ने सरकार पर छात्रों के साथ “लगातार अन्याय करने” और “उनकी बात नहीं सुनने” का आरोप लगाया। बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव पर हमला हुआ था। दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर चप्पल फेंकी गई। बताया गया कि हमलावर चाकू लेकर आए थे। (सोर्स- PTI)

ये भी पढ़ें-

CM विजय की मां पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करना पड़ा भारी, तमिलनाडु BJP चीफ के खिलाफ DGP से शिकायत

रात के अंधेरे में बनाते थे नकली घी, बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री सील; 35 लाख का माल जब्त





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!