Explore

Search

October 23, 2026 10:16 pm

सिंघिया में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल

सिंघिया में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग (एसएच-88) पर स्थित वाटर वेज चौक के पास एक ट्रक और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोसड़ा की तरफ से आ रहा ट्रक सिंघिया की ओर जा रहा था, जबकि इसी समय सिंघिया से दो युवक बाइक पर सवार होकर रोसड़ा जा रहे थे। अचानक वाटर वेज चौक के समीप दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!