Explore

Search

October 31, 2026 12:46 pm

ब्रेकिंग न्यूज :- रोसड़ा में ट्रक–टैंकर की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति घायल

ब्रेकिंग न्यूज :- रोसड़ा में ट्रक–टैंकर की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति घायल

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसड़ा–सिंघिया मुख्य सड़क मार्ग (SH-88) पर पुरानी भीरहा में मंगलवार सुबह एक ट्रक और टैंकर के बीच आमने–सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आसपास मौजूद लोग बाल–बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय सड़क पर घना कुहासा छाया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद सामने से आ रहे टैंकर ने ट्रक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों और पंचायत के मुखिया लालटून पासवान ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर सड़क नीचे धंस गई है, जिसके कारण इस स्थान पर लगातार हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!