Explore

Search

February 17, 2026 11:00 pm

बिहार में घूसखोर राजस्व अधिकारी गिरफ्तार, जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर ले रहा था रिश्वत

बिहार में घूसखोर राजस्व अधिकारी गिरफ्तार, जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर ले रहा था रिश्वत

बिहार के विभिन्न जिलों में विजिलेंस का एक्शन देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में गोपालगंज के बरौली प्रखंड कार्यायल में कार्यरत राजस्व अधिकारी को निगरानी विभाग की टीम ने 6500 रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह के रूप में की गई है.

एक्शन से मचा हड़कंप : गिरफ्तार विजय कुमार सिंह को निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर चली गई. जहां उससे पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. वही निगरानी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

क्या है पूरा मामला? : मामले के संदर्भ में बताया जाता है कि, बरौली प्रखंड के बघेजी गांव निवासी शैलेंद्र शाह अपनी जमीन के दाखिल खारिज कराने के लिए बार-बार राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह के पास जा रहे थे. इस बीच राजस्व अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की गई थी. हालांकि शैलेंद्र शाह इतने रुपये दे पाने में असमर्थ थे, लेकिन राजस्व अधिकारी द्वारा उनसे बार-बार पैसे की डिमांड की जा रही थी.

टीम गठित कर किया गया एक्शन : इसके बाद शैलेंद्र साह ने पटना स्थित निगरानी विभाग से शिकायत की. प्राप्त सूचना के बाद निगरानी की टीम ने मामले की जांच की. जांच के बाद एक धावा दल टीम का गठन किया गया. मौके पर पहुंचकर रंगे हाथ राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

10 हजार के बदले 65 सौ में डील : निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी शैलेंद्र साह की जमीन के दाखिल खारिज का एक मामला था. करीब 9 डिसमिल जमीन थी. उसके दाखिल खारिज के लिए राजस्व अधिकारी बार-बार रिश्वत की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि 10,000 दोगे तभी दाखिल खारिज होगा. बाद में कई बार मिलने और संपर्क करने के बाद वह रिश्वत की राशि इन्होंने 6500 के आसपास की.
रिश्वत देने में असमर्थ शैलेंद्र साह ने निगरानी थाने में एक शिकायत दर्ज की. परिवाद के आधार पर पूरी घटना का सत्यापन किया गया. सत्यापन में यह बात प्रमाणित हो गई कि वास्तव में राजस्व अधिकारी के द्वारा रिश्वत की मांग की गई है. इसके बाद मेरे नेतृत्व में एक धावा दल का गठन हुआ और आज रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए राजस्व अधिकारी पकड़े गए हैं. आगे की कार्रवाई के लिए हम लोग इनको लेकर जाएंगे.”- नरेंद्र कुमार, DSP, निगरानी विभाग

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!