मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की सुरंग परियोजना का किया शुभारंभ
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 542 करोड़ रुपये की लागत से Bihar Museum और Patna Museum को जोड़ने वाली सुरंग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाए। सुरंग बनने के बाद दोनों संग्रहालयों में लगे प्रदर्शनों को लोग आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान जाकर देख सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास, ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस और पार्क के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली और स्थल का निरीक्षण किया।
Author: K k sanjay
Post Views: 141

Total Users : 10226318
Views Today : 87