Explore

Search

September 21, 2026 10:31 pm

सिंघिया में ट्रक की टक्कर से बच्चा घायल, चालक फरार

सिंघिया में ट्रक की टक्कर से बच्चा घायल, चालक फरार

समस्तीपुर (बिहार):
सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत SH-88 पर मोरवाड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान लादा गांव निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल, जहांगीरपुर (लखींद्र यादव का घर), से लौटकर घर जा रहा था, जब यह दुर्घटना घटी।

राजा कुमार कार से उतर कर पैदल ही अपने घर की ओर बढ़ रहा था, तभी बहेड़ी की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। परिजन तत्काल उसे सिंघिया पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मो. सैफुल्लाह अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रक को मोरवाड़ा पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। हालांकि, चालक भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही सिंघिया पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!