Explore

Search

February 17, 2026 11:19 pm

सेवा निवृत्त शिक्षक सुनील कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर कुंडल गांव में शोक सभा आयोजित

सेवा निवृत्त शिक्षक सुनील कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर कुंडल गांव में शोक सभा आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार सिंह 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के कुंडल ग्राम निवासी एवं सेवा निवृत्त शिक्षक सुनील कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर रविवार को उनके पैतृक गांव कुंडल में शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों, शिक्षकों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिक्षक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दिवंगत सुनील कुमार सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंह एक सौम्य, मृदुभाषी एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे। उनकी कार्यशैली की प्रशंसा ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय परिवार में भी सदैव होती रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
बताया गया कि स्व. सुनील कुमार सिंह 31 दिसंबर 2025 को सेवा निवृत्त हुए थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के कुछ ही समय बाद उनका आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पोते सहित एक छोटे लेकिन सुसंस्कृत परिवार को छोड़ गए हैं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत शिक्षक के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख बिरजू साह, विश्व मोहन सिंह, ऋतु राज, राजीव रंजन, आर्यन, जवाहर प्रसाद सिंह, जय कांत सिंह, हीरा प्रसाद सिंह, गुलाब जी, लालू महतो चंद्रवली सिंह ,हरिश्चंद्र सिंह अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!