सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर और सालेपुर पंचायत में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत एवं सालेपुर पंचायत में आम लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों के निष्पादन को लेकर 19 मई 2026 (मंगलवार) को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा दोनों पंचायतों में अलग-अलग समय पर शिविर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार जहांगीर पंचायत में मध्य विद्यालय लगमा उत्तर परिसर में सुबह 09 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे अपराह्न तक सहयोग शिविर आयोजित होगा। वहीं सालेपुर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर में दोपहर 01 बजे अपराह्न से 04 बजे अपराह्न तक शिविर लगाया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों, जनसमस्याओं एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंघिया विवेक रंजन ने दोनों चयनित शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन ने आम लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का आवेदन देने की अपील की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताए कि
मुख्य सचिव, बिहार के ज्ञापांक 7622 दिनांक 30.04.2026 के द्वारा सूचित किया गया है कि आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएँ, शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने / करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। यह प्रक्रिया माह-मई के तृतीय मंगलवार यानि दिनांक 19.05.2026 से प्रारम्भ होगी।






Total Users : 10097717
Views Today : 1142