सिंघिया में खाद की कालाबाजारी पर सीपीआईएम नेता नाराज, जन आंदोलन की चेतावनी
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित किसान भवन परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक को लेकर सीपीआईएम नेता संजीव कुमार शंभू ने खाद की कालाबाजारी और किसानों से सरकारी दर से अधिक राशि वसूले जाने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की है, लेकिन क्षेत्र में खाद की किल्लत के साथ-साथ कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय से इफको गोदाम हटाए जाने पर भी सवाल उठाते हुए सिंघिया में पुनः इफको गोदाम स्थापित करने की मांग की।
सीपीआईएम नेता ने जिला प्रशासन से मांग की कि किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए तथा कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि खाद की समस्या से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संजीव कुमार शंभू ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसान हित में जल्द सुधार नहीं किया गया तो संघर्ष समिति का गठन कर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की।

Total Users : 10206838
Views Today : 3131