बिहार में अस्पताल संचालक को कार में खींचकर ले गए अपराधी
बिहार के गया में एक अस्पताल संचालक को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के बाद उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद पीड़ित अस्पताल संचालक थाने को पहुंचा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज संभालते हुए कार्रवाई में जुट गई है.
बिरयानी खाने जा रहे थे, अचानक की घटना : जानकारी के अनुसार, गया शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक बिरयानी खाने जा रहे थे. इसी क्रम में सिविल लाइन थाना के स्वराजपुरी रोड में अचानक कार से आधा दर्जन की संख्या में अपराधी पहुंचे और अस्पताल संचालक गुडडू कुमार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इस क्रम में जबरन खींचकर गाड़ी में बैठाया और वहां से दूर लेकर चले गए.
गांधी मैदान के समीप बेरहमी से पीटा : अपराधी अस्पताल संचालक को लेकर गांधी मैदान के समीप पहुंचे. वहां अंधेरे वाले स्थान पर रखकर हथियार के बट, बेल्ट, लाठी- डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. किसी तरह से वहां से छूटकर अस्पताल संचालक सिविल लाइन थाना पहुंचे. उसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और कार्रवाई में जुट गई है.
”मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. दो आरोपितों के नाम सामने आए हैं. उनकी पहचान की जा रही है. इस तरह की घटना में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी.”- बजरंगी पासवान, सब इंस्पेक्टर, सिविल लाइन, गया
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस : घटना सामने आने के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. हर एंगल को पुलिस तलाश रही है. इसके साथ ही पुलिस पीड़ित गुड्डू से भी सारी जानकारी प्राप्त कर रही है
कुछ महीने पहले मेरे अस्पताल के स्टाफ के साथ मोबाइल पर मोहित कुमार और आदित्य चौधरी नाम के शख्स का विवाद हुआ था. जिसमें मैंने हस्तक्षेप करते हुए इस तरह से विवाद करने से मना किया था. जिसे लेकर उनलोगों ने मुझे उठा लेने और जान मारने की धमकी दी थी. इसी बीच बीती देर रात को इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. करीब आधा दर्जन की संख्या में यह लोग आए थे. मुझ पर जानलेवा हमला हुआ है. किसी तरह से मेरी जान बची है.”- गुड्डू कुमार, पीड़ित अस्पताल संचालक






Total Users : 10043046
Views Today : 321