Explore

Search

January 23, 2026 7:16 pm

वारी पंचायत में नाला निर्माण में गड़बड़ी, दलित ग्रामीणों ने बीडीओ से की लिखित शिकायत

वारी पंचायत में नाला निर्माण में गड़बड़ी, दलित ग्रामीणों ने बीडीओ से की लिखित शिकायत

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत वारी पंचायत में नाला निर्माण को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसको लेकर पंचायत के दलित समुदाय के ग्रामीणों ने सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ताओं में नीतीश कुमार, चांदनी कुमारी, ओपी पासवान, सूरज पासवान, गंगा पासवान, बमबम कुमार सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वारी पंचायत के वार्ड संख्या 14 में सुरेश झा के घर से अनिल पासवान के घर तक पहले से नाला निर्माण कराया गया है, लेकिन पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाला बेकार साबित हो रहा है।

निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी
कमला नदी तक नाला बढ़ाने की मांग

शिकायत में ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि यदि नाले का निर्माण कमला नदी तक बढ़ाया जाए, तभी पानी की सही ढंग से निकासी संभव हो पाएगी और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।

प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद

ग्रामीणों ने बीडीओ से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और नाला निर्माण में हुई खामियों को दूर कराने की मांग की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!