Explore

Search

April 17, 2026 10:38 pm

दरभंगा डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है. हड़ताल/सामूहिक अवकाश पर रहने वाले 128 राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

बिहार में सरकार से लेकर प्रशासन तक एक्शन मोड में है. प्रदेश में पहले 41 सीओ को निलंबित किया गया. इसके बाद जिलों में कर्मचारियों पर भी गाज गिर रही है. शुक्रवार को दरभंगा डीएम की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने पिछले कुछ दिनों से हड़ताल एवं सामूहिक अवकाश पर रहने वाले दरभंगा के 128 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने के कारण इन सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है. आगे आपको बताते हैं कहां कितने कर्मचारी निलंबित हुए हैं.
अंचल कार्यालय निलंबित कर्मचारियों की संख्या
सदर दरभंगा 10
बहादुरपुर 09
बहेड़ी 12
हायाघाट 08
हनुमाननगर 05
सिंहवाड़ा 10
केवटी 11
जाले 11
मनीगाछी 07
तारडीह 04
बेनीपुर 09
अलीनगर 04
बिरौल 07
गौड़ाबौराम 04
किरतपुर 02
घनश्यामपुर 05
कुशेश्वरस्थान 05
कुशेश्वरस्थान पूर्वी 05
कुल मिलाकर 128
जानकारी के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के सचिव ने जो पत्र जारी किया था. उसके बाद यह एक्शन लिया गया है. आदेश में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारी बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट)/बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ/बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 11.02.2026 से हड़ताल/सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया गया है. जिनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई (विभागीय कार्यवाही) अपेक्षित है.

इन सभी 128 राजस्व कर्मचारियों पर निम्न आरोप अधिरोपित किया गया है:-

1. माननीय मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा में अवरोध.

2. माननीय उप-मुख्यमंत्री-सह- विभागीय मंत्री के भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का अवरोध.
3. मार्च माह में राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में अवरोध.

4. राजस्व महाअभियान के तहत् प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन में अवरोध.

5. भारत की जनगणना-2027 जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय कार्य को विफल करने का प्रयास.

6. मुख्य सचिव, बिहार के निदेशानुसार अंचल स्तर पर आयोजित साप्ताहिक बैठक (सोमवार एवं शुक्रवार) में असहयोग.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!