Explore

Search

May 13, 2026 8:44 am

सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति की मांग तेज

सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति की मांग तेज

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति को लेकर आज गुरुवार को रेवती रमण सिंह बैजू मंडल विकास कुमार प्रकाश कुमार समेत कई स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के बसुआ गांव में डिग्री कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद सिंघिया प्रखंड मुख्यालय के बुद्धिजीवी, युवा एवं ग्रामीण लोग बैजू मंडल विकास कुमार रेवती रमण सिंह समेत कई लोगो ने इसका विरोध जताया है। इन लोगों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज स्थापित होने से आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होती तथा आवागमन और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह बेहतर होता।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में ही डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दी जाए ताकि गरीब एवं दूरदराज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना न पड़े। इस संबंध में लोगों ने जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के सचिव को आवेदन देकर पुनर्विचार करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे आंदोलन भी किया जा सकता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!