Explore

Search

June 15, 2026 2:52 pm

नीरपुर भाररिया वार्ड 12 में विकास अधूरा, वार्ड सदस्य बोले- मुखिया बनकर पूरा करूंगा सपना

नीरपुर भाररिया वार्ड 12 में विकास अधूरा, वार्ड सदस्य बोले- मुखिया बनकर पूरा करूंगा सपना

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत नीरपुर भाररिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पंचायत राजनीति का माहौल गर्म होने लगा है। यहां के पूर्व उप मुखिया सह वर्तमान वार्ड सदस्य पति मो. लालो ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि बांकूल गांव निवासी मो. लालो की पत्नी पूर्व पंचायत चुनाव में उप मुखिया बनी थीं। वहीं वर्ष 2021 के चुनाव में वार्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। अब एक बार फिर वे मुखिया पद के लिए तैयारी में जुट गए हैं।
मो. लालो ने बताया कि वार्ड स्तर पर उन्होंने सड़क, चबूतरा निर्माण सहित कई विकास कार्य किए हैं। साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों को पेंशन दिलाने, मासूमों के लिए सहायता योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि यदि इस बार मुखिया पद सामान्य या ईबीसी वर्ग के लिए होता है, तो वे जनता के आग्रह पर चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर वार्ड 12 के लोगों ने एक विशेष बैठक कर उन्हें चुनाव की तैयारी करने के लिए समर्थन दिया है।
मो. लालो ने आगे कहा कि अगर वे मुखिया बनते हैं तो पंचायत में छूटे हुए लोगों का राशन कार्ड बनवाने, जल निकासी के लिए नाली निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देंगे।

कुल मिलाकर, नीरपुर भाररिया पंचायत में चुनाव से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और स्थानीय स्तर पर समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि मेरे वार्ड का विकास कार्य कम हुआ जिससे मेरा सपना अधूरा रह गया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!