Explore

Search

October 8, 2026 12:13 am

यूरिया खाद की कालाबाजारी पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है

समस्तीपुर जिला में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है l उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यूरिया खाद के एक बोरी का अधिकतम खुदरा मूल्य 266.50 रुपये निर्धारित है, लेकिन बाजारों में मनमाना दाम वसूला जा रहा है l 350 से 400 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया बेची जा रही है l जबकि सरकारी दर पर कहीं भी उपलब्ध नहीं है l दुकानदार स्टॉक खत्म होने का बहाना बनाकर किसानों को लौटा देते हैं l लेकिन जब ऊंची कीमत चुकाने की बात हो, तो तुरंत खाद उपलब्ध करा दी जाती है l किसान मजबूरी में सरकारी दर से 80 से 150 रुपये अधिक देकर यूरिया खरीद रहे हैं l इससे खेती की लागत बढ़ गई है l कर्ज में डूबे किसान और भी तंगी में पहुंच गये हैं l इस स्थिति में खेती करना मुश्किल होता जा रहा है l राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि कृषि विभाग के अधिकारियों की शिथिलता के कारण खाद माफिया खुलेआम सक्रिय हैं l उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर कालाबाजारी पर रोक लगाने और उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है l

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!