Explore

Search

August 19, 2026 11:17 am

बिहार के 13 जिलों के DM बदले गए

बिहार के 13 जिलों के DM बदले गए

बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुल 13 जिलों के डीएम बदले गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी किया है.

औरंगाबाद, मधेपुरा DM का तबादला : औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है. मधेपुरा के डीएम तरनजोत सिंह को स्थानांतरित कर पश्चिम चम्पारण, बेतिया का डीएम बनाया गया है.

अरवल, कटिहार के जिलाधिकारी बदले गए : शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सिवान का डीएम नियुक्त किया गया है. अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार जिला पदाधिकारी बनाया गया है
शिवहर, सारण, अररिया के डीएम का हुआ तबादला : आईएएस प्रतिभा रानी को शिवहर का जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण (छपरा) का जिला पदाधिकारी बनाया गया है. खान एवं भू-तत्व विभाग के निदेशक विनोद दूहन को अररिया का डीएम बनाया गया है.
शेखपुरा, बक्सर, कैमूर के DM का ट्रांसफर : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. आईएएस शेखर आनन्द को शेखपुरा का डीएम नियुक्त किया गया है. ऊर्जा विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी अमृषा बैस को अरवल का डीएम नियुक्त किया गया है.
शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा विभाग की निदेशक साहिला बक्सर का डीएम नियुक्त किया गया है. कृषि विभाग के निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर (भभुआ) का नया जिला पदाधिकारी बनाया गया है.

पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत रहेंगे IAS : बिहार राज्यपाल के आदेश से बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी किया है. इसमें स्पष्ट कहा गया है कि वैसे जिला पदाधिकारी, जिनका प्रासंगिक अधिसूचना द्वारा स्थानांतरण/पदस्थापन नहीं हुआ है, वे सभी सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना में योगदान देकर अन्यत्र पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत रहेंगे.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!