Explore

Search

July 20, 2026 1:04 am

लादा फार्म में मखाना उत्पादन प्रशिक्षण में पहुंचे डीएम, वैज्ञानिक खेती अपनाने की किसानों से अपील

लादा फार्म में मखाना उत्पादन प्रशिक्षण में पहुंचे डीएम, वैज्ञानिक खेती अपनाने की किसानों से अपील

 

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित लादा फार्म में आयोजित मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्तीपुर के DM जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है और किसानों को केवल एक पारंपरिक फसल पर निर्भर रहने के बजाय मखाना जैसी लाभकारी फसलों की खेती की ओर भी ध्यान देना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मखाना की खेती किसानों के लिए बेहतर आमदनी का माध्यम बन सकती है। खेती से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अंत में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसान राजीव कुमार सिंह समेत अन्य किसानों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!