सिंघिया में शराब कारोबारियों पर सख्ती, जांच के लिए पहुंची डॉग स्क्वॉड
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद–बिक्री करने वाले कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सिंघिया थानाध्यक्ष ने कमर कस ली है।
इसी क्रम में बारीकी से जांच-पड़ताल करने के उद्देश्य से सिंघिया थाना क्षेत्र में प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड की टीम ने पिपरा ग्राम स्थित कई दुकानों में घुसकर सघन जांच की, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव पूरे दल-बल के साथ मौजूद रहे और जांच अभियान की निगरानी करते नजर आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे सघन अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।
Author: K k sanjay
Post Views: 347

Total Users : 10226176
Views Today : 4871