Explore

Search

June 16, 2026 2:28 pm

सिंघिया के विद्यालय के बच्चों का एजुकेशनल टूर, पढ़ाई के साथ मिला नया अनुभव

सिंघिया के विद्यालय के बच्चों का एजुकेशनल टूर, पढ़ाई के साथ मिला नया अनुभव

 

मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत छात्रों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सालेपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीरार के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री परिवहन भ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण पर ले जाया गया।
इस दौरान बच्चों को दरभंगा जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया। छात्रों ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा हवाई अड्डा और म्यूजियम सहित कई जगहों का दौरा किया।
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए किया गया आयोजन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत दत्त ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को किताबों के साथ-साथ व्यावहारिक और बौद्धिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। इससे छात्र नई चीजें सीखते हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बड़े संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थानों को देखने का अवसर मिलता है।बताते चले कि मुखिया अशोक पासवान भी बच्चे साथ गए थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!