Explore

Search

May 13, 2026 9:34 am

बिहार में कार्यपालक अधिकारी की गोली मारकर हत्या, नगर परिषद के सभापति को भूना

 

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई है. वहीं नगर सभापति राज कुमार गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी हैं.

 

सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में गोलीबारी : प्रत्यक्षदर्शी रंजीत कुमार ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय में उस समय चेयरमैन और कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) अपने कक्ष में बैठे हुए थे. कार्यालय में अन्य लोग भी मौजूद थे, जबकि स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे. इसी दौरान अचानक तीन से पांच की संख्या में अपराधी बाइक से पहुंचे और सीधे कार्यालय के भीतर घुस आए

कार्यपालक पदाधिकारी की मौत : घटना की जानकारी सुल्तानगंज थाना की पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमोद यादव, प्रशिक्षु एसएसपी सायम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा बेहतर ईलाज के लिए मायागंज भेज दिया गया. कहा जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद को तीन गोली पूरे शरीर में मारी गई थी. भागलपुर जाने के क्रम मौत हो गई.

 

पुरानी रंजिश में वारदात को दिया गया अंजाम! : नगर सभापति राज कुमार गुड्डू को सिर में गोली मारी गई है. उनकी भी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार, नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति और उपसभापति की पुरानी रंजिश होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है

SSP ने दी पूरी जानकारी : एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि लगभग 4 बजे सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू एवं कार्यपालक पदाधिकारी अपने चेंबर में मौजूद थे. इसी दौरान तीन अपराधी वहां पहुंचे और सीधे सभापति के पास जाकर उन पर गोली चला दी. गोली उनके सिर में लगी.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!