समस्तीपुर में कृषि समन्वयक से स्पष्टीकरण तलब, अनुदान आवेदन निपटान में लापरवाही का आरोप
समस्तीपुर के जिला कृषि पदाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण पत्र जारी कर कृषि समन्वयक पवनेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह पत्र 02 मई 2026 को जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया है, जिसमें रोसड़ा प्रखंड के अंतर्गत पंचायत- भिड़हा पूर्व के कृषि समन्वयक पवनेस कुमार पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
पत्र के अनुसार, वर्ष 2025-26 में आई प्राकृतिक आपदा (असमय वर्षा व ओलावृष्टि) से प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत राहत देने के लिए आवेदन लिए गए थे। पंचायत स्तर पर प्राप्त 629 आवेदनों में से मात्र 261 का ही सत्यापन किया गया है, जबकि 368 आवेदन अब भी लंबित हैं।
विभाग ने यह भी उल्लेख किया है कि अब तक केवल 9 7प्रतिशत राशि (लगभग 44,460 डिसमिल भूमि के अनुसार) का ही उपयोग हो पाया है, जो कार्य में शिथिलता और वित्तीय अनियमितता की ओर संकेत करता है।
जिला कृषि पदाधिकारी ने संबंधित कृषि समन्वयक को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मी की होगी।






Total Users : 10093059
Views Today : 714