Explore

Search

September 17, 2026 4:00 am

राजकीय डिग्री कॉलेज सिंघिया में सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार शाह का विदाई समारोह आयोजित

राजकीय डिग्री कॉलेज सिंघिया में सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार शाह का विदाई समारोह आयोजित

 

चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय

सिंघिया। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिंघिया में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक सह-बर्सर डॉ. सुनील कुमार शाह का विदाई समारोह प्रधानाचार्य कक्ष में आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार सभी पदस्थापित बर्सर को उनके मूल महाविद्यालय में वापस भेजा गया है। इसी क्रम में डॉ. सुनील कुमार शाह को उनके मूल महाविद्यालय आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय के लिए विरमित किया गया।

विदाई समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने डॉ. शाह को पाग पहनाकर सम्मानित किया तथा अपने द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की। इस दौरान डॉ. शाह ने महाविद्यालय की स्थापना एवं विकास में मिले सहयोग के लिए प्रधानाचार्य और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य ने डॉ. शाह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय में उनके योगदान की भरपाई करना मुश्किल होगा। सहायक प्राध्यापकों की ओर से डॉ. कुमारी मनीषा ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

विदाई के अवसर पर डॉ. सुनील कुमार शाह ने महाविद्यालय में बिताए सुखद पलों को याद करते हुए भावनाएं व्यक्त कीं और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रतीक दीप, अपूर्वा कृति, अंकलेश कुमार, कृतिमा सिंह, कल्याणी कुमारी, अवधेश कुमार, मिलन कुमार, अन्वेषा कुमारी एवं रामप्यारी कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!