नवादा में जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण हेतु क्षेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
जनगणना के डिजिटल स्वरूप को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
नवादा, 17 नवंबर 2025।
समाहरणालय, नवादा के जन–सम्पर्क शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण (Pre-Test) हेतु क्षेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के निदेशक श्री एम. रामचंद्रुडु, आई.ए.एस. द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी पूर्णतः डिजिटल जनगणना की तैयारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।
उद्घाटन सत्र के दौरान निदेशक ने जनगणना की सटीकता, उसकी राष्ट्रीय महत्वता और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि—
“देश की योजनाओं व नीतियों की आधारशिला जनगणना होती है, इसलिए प्रशिक्षण का उच्च स्तर सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।”
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन, उप निदेशक श्री संजीव कुमार साव, सहायक निदेशक श्री लोकनाथ भारती, तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली श्री संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।
डिजिटल जनगणना की दिशा में बड़ा कदम
उद्घाटन के बाद बिहार जनगणना निदेशालय के अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें जनगणना के पूर्व परीक्षण से जुड़ी आधिकारिक निर्देश पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई। यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना के लिए तैयारी का अहम चरण है।
अधिकारियों ने बताया कि—
जनगणना 2027 दो चरणों में होगी:
1. मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना — अप्रैल से सितम्बर 2026
2. जनसंख्या गणना — फरवरी 2027
पहले दिन का फोकस: मकान सूचीकरण एवं डिजिटल मैपिंग
प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षुओं को निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई—
HL अनुसूची (Houselisting Schedule) भरने की प्रक्रिया
HLO मोबाइल ऐप का उपयोग
डिजिटल लेआउट मैप (DLM) तैयार करना
HB वेव क्रिएटर से Houselisting Blocks Map बनाना
संरचनाओं का Geo-Tagging
पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी, जिससे जनगणना की सटीकता और पारदर्शिता में और अधिक मजबूती आएगी।
व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ समापन
पहले दिन के अंत में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को डिजिटल लेआउट मैप तैयार करने का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। आगामी दो दिनों में HL अनुसूची, HLO ऐप और मकान-सूचीकरण के अन्य घटकों पर विस्तृत प्रशिक्षण जारी रहेगा।
जनगणना 2027 की तैयारी के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवादा जिले के प्रशासनिक इतिहास में एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल के रूप में दर्ज होगा।






Total Users : 10043040
Views Today : 290