Explore

Search

September 19, 2026 7:29 pm

सिंघिया में करंट से मृत बिजली मिस्त्री के परिजनों को आर्थिक सहायता, 20 हजार व 5100 रुपये का चेक प्रदान

सिंघिया में बिजली करंट से मृत बिजली मिस्त्री के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, 20 हजार व 5100 रुपये का चेक प्रदान

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के नीरपुर भाररिया गांव निवासी बिजली मिस्त्री मो. खुर्शीद आलम की बिजली करंट लगने से हुई असामयिक मृत्यु के बाद उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है।
सिंघिया प्रखंड की ओर से मृतक की पत्नी को 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। प्रखंड कर्मी गुलाम अकबर ने यह चेक मृतक की पत्नी को सौंपा। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक प्रवीन कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इसके अलावा, भरीहार निवासी सरोज यादव ने भी सामाजिक दायित्व निभाते हुए मृतक की पत्नी को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान मो. लालो, सुरेंद्र कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। मो. खुर्शीद आलम की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!