Explore

Search

June 16, 2026 12:36 am

सिंघिया में वन विभाग का पौधारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सिंघिया में वन विभाग का पौधारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। सिंघिया से फुलहरा ग्राम के बीच एसएच-88 मार्ग पर रोसड़ा अवर प्रमंडल वन विभाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
मौके पर वन कर्मी ऋतिक कुमार की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहेगा, बल्कि मानव जीवन के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!