सिंघिया में लाडली योजना के तहत बेटियों को उपहार वितरण
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सिंघिया में “लाडली बेटी उपहार योजना” के तहत जरूरतमंद कुंवारी कन्याओं के बीच उपहार वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ग्रीन इंडिया यूथ वूमेन सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव पुजा कुमारी, अध्यक्ष संजय झा, कोषाध्यक्ष नंदगोपाल झा उपस्थित थे ये लोग लाभुक बेटियों को शादी के लिए आवश्यक सामग्री वितरण किए । इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सहयोग प्रदान करना है।
उपहार प्राप्त करने वालों में फुलहरा की बेवी कुमारी समेत कई अन्य कन्याएं शामिल रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद जारी रखी जाएगी।






Total Users : 10087534
Views Today : 1636