राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पटना—मुजफ्फरपुर—गया जी की जीत
पटना, 17 नवंबर 2025।
वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर्जिला) विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोमवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया।
पहले दिन के मुकाबले: पटना, मुजफ्फरपुर और गया जी विजयी
अंडर-19 वर्ग:
पटना ने भागलपुर को 15–9 से हराया
मुजफ्फरपुर ने गया जी को 19–11 से पराजित किया
अंडर-17 वर्ग:
गया जी ने भोजपुर को 20–8 से मात दी
प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, पटना श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती जागृति प्रभात (वरीय उप समाहर्ता), श्री रविंद्र नाथ चौधरी (कार्यकारी निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण) तथा श्री लोकेश कुमार झा (जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी) द्वारा ध्वजारोहण एवं गुब्बारा उड़ाकर की गई।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य अतिथि समीर सौरभ ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा—
“जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना ही आपकी सबसे बड़ी जीत है। अनुशासन और सम्मान के साथ खेलें, यही आपको बेहतर व्यक्तित्व बनाता है।”
विशिष्ट अतिथि जागृति प्रभात ने कहा—
“आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। खेल के माध्यम से आप सभी नई ऊँचाइयाँ छूएंगी।”
विशिष्ट अतिथि रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि खेल विभाग एवं राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सुविधाएं देने के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं।
विशिष्ट अतिथि लोकेश कुमार झा ने कहा—
“खेल केवल शरीर को नहीं, बल्कि नेतृत्व, टीमवर्क और धैर्य जैसे जीवन मूल्यों को भी मजबूत करता है।”
व्यवस्था एवं संचालन
जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत हरित पौधा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
कार्यक्रम संचालन अभिषेक कुमार, NIS प्रशिक्षक द्वारा किया गया।
प्रतिभागी खिलाड़ियों को सुश्री अनुष्का प्रिया ने खेल भावना व नियम पालन की शपथ दिलाई।
इस प्रतियोगिता में 9 जिलों की चयनित टीमें भाग ले रही हैं। तकनीकी संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 10 दक्ष तकनीकी पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए खेल परिसर छात्रावास में आवासन व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थिति
इस अवसर पर श्री आनंदी कुमार (क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण), किरण कुमार झा, धीरेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, धीरेन्द्र कुमार, सुधांशु रंजन सहित विभिन्न जिलों के टीम प्रभारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित यह भव्य आयोजन बालिका खिलाड़ियों के उत्साह, कौशल और प्रतिस्पर्धा का साक्षी बन रहा है।






Total Users : 10043041
Views Today : 295