Explore

Search

June 15, 2026 2:04 pm

बिहार में हर्ष फायरिंग से दूल्हे के गले में गोली लगने से मौ ” त

बिहार में हर्ष फायरिंग से दूल्हे के गले में गोली लगने से मौ ” त

खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया जब बारात में निकाह की रस्म चल रही थी और हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे को गले में गोली लग गई. गंभीर रूप से घायल दूल्हे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. यह हादसा गांव में ही आयोजित शादी समारोह में हुआ जहां दूल्हा और दुल्हन दोनों कुतुबपुर के रहने वाले थे.

मंच पर ही दबा ट्रिगर: मृतक दूल्हे का नाम मोहम्मद इरशाद था, जो कुतुबपुर निवासी मोहम्मद इबरान का पुत्र था. उनकी शादी उसी गांव की रुखसार खातून से हो रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निकाह की रस्म चल रही थी, इमाम साहब छुहारा बांट रहे थे और डब्बा वितरण भी हो चुका था. इसी दौरान गांव का ही एक युवक पल्लू हर्ष फायरिंग करने लगा. पहले उसने हवा में फायर की, लोग मना करने लगे लेकिन दूसरी गोली लोड करते ही ट्रिगर दब गया और गोली सीधे मंच पर बैठे दूल्हे के गले में जा लगी.
गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई. परिजन दूल्हे को खगड़िया शहर के बलुआही स्थित नेक्टर अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया. बेगूसराय में भी डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाते समय रास्ते में ही मोहम्मद इरशाद ने दम तोड़ दिया.

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद शमशाद ने बताया, “पहला फायर इतना तेज था कि सब डर गए और मना करने लगे. फिर भी पल्लू ने गोली लोड की और हाथ में ही ट्रिगर दब गया. मेरे भाई के गले में सीधी गोली लगी. अभी तो घर बसने की खुशी थी, अब लाश घर आई है.” शमशाद ने आगे कहा कि पल्लू शराब के नशे में था और उसके पास अवैध पिस्टल थी. दोनों पक्ष के परिवार में मातम पसरा हुआ है, दुल्हन रुखसार बेहोश हो रही हैं
आरोपी युवक पल्लू मौके से फरार है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!