Explore

Search

May 8, 2026 9:16 pm

जमुई में 37 हजार रुपये रिश्वत लेते स्वास्थ्य केंद्र का लिपिक गिरफ्तार

जमुई में 37 हजार रुपये रिश्वत लेते स्वास्थ्य केंद्र का लिपिक गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई जिले के सोनो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 08 मई 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या-053/26 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी रूपेश कुमार, लिपिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनो, जिला-जमुई पर आरोप था कि वह वेतन भुगतान से संबंधित कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता मुंगेर जिले के बरियारपुर निवासी सृष्टि राजनंदिनी ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जून 2025 में कार्य पर योगदान देने के बावजूद अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया था और वेतन भुगतान विपत्र भेजने के एवज में एक माह का पूरा वेतन रिश्वत के रूप में मांगा जा रहा था।

निगरानी ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार-II के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। इसके बाद आरोपी को उसके कार्यालय कक्ष से 37 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान कार्यालय की तलाशी में आलमारी से 35 हजार रुपये अतिरिक्त नकद राशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!