Explore

Search

April 16, 2026 11:35 pm

सिंघिया में तेज रफ्तार का कहर: बाइक दुर्घटना में चालक गंभीररूप से घायल, डीएमसीएच रेफर

सिंघिया में तेज रफ्तार का कहर: बाइक दुर्घटना में चालक गंभीररूप से घायल, डीएमसीएच रेफर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया–कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क मार्ग पर पिपरा के समीप एक बाइक दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया।
पीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मोइस ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा स्थित डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कमलाबारी गांव निवासी विजय सदा के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि बाइक तेज गति में होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!