Explore

Search

January 21, 2026 3:22 am

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत किशोरियों को दिया गया HPV टीका

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत किशोरियों को दिया गया HPV टीका

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत आज सिंघिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन देने की शुरुआत की गई। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (बच्चादानी के मुंह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करता है, जो महिलाओं में होने वाला एक घातक लेकिन रोके जा सकने वाला कैंसर है।

HPV वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। इसकी लागत बहुत अधिक होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा इसे निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि सभी पात्र किशोरियाँ इस जानलेवा बीमारी से बचाव प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के पहले चरण में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को उपलब्धता के आधार पर टीका लगाया गया। कार्यक्रम में MOIC डॉ. मुस्लिम अंसारी, बीओ मनोज झा एवं BHM प्रभात प्रसून द्वारा कुछ किशोरियों को टीकाकरण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

वैक्सीनेशन दल में ANM माधुरी अर्चना एवं डाटा ऑपरेटर विकास द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे HPV वैक्सीन के महत्व को समझें और अपनी पुत्रियों को इस जीवन रक्षक वैक्सीन का लाभ अवश्य दिलवाएं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!