Explore

Search

May 6, 2026 5:55 am

ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित मंथन–2025 दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित मंथन–2025 दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को तेज़ी और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बनाई गई योजनाओं पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर उन्हें समय पर पूर्ण करें।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिपार्ड परिसर में अवस्थित संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्मयोनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (विक्रमशिला), मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा एवं उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा पूरे बिपार्ड परिसर का भी जायजा लिया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!