Explore

Search

August 16, 2026 12:28 pm

स्वतंत्रता दिवस 2026: सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम, विभिन्न कार्यालयों का समय निर्धारित

स्वतंत्रता दिवस 2026: सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम, विभिन्न कार्यालयों का समय निर्धारित

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर सिंघिया प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, 15 अगस्त को प्रखंड एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:00 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर (पार्क) में ध्वजारोहण होगा। इसके बाद 9:05 बजे प्रखंड कार्यालय, 9:25 बजे व्यापार मंडल कार्यालय, 9:30 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, 9:55 बजे नगर पंचायत कार्यालय, 10:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 10:30 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र तथा 10:50 बजे सिंघिया थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस सूचना की प्रति सभी संबंधित विभागों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं सभी पार्षद नगर पंचायत सिंघिया प्रमुख उप प्रमुख एवं सभी पंचायत समिति सदस्य सिंघिया को सूचनार्थ प्रेषित किया गया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!