Explore

Search

August 18, 2026 4:17 pm

राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिंघिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडातोलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और उन्हें नमन किया।

प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। देश को स्वतंत्र कराने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन बलिदान किया। स्वतंत्रता दिवस हमें देश और उसके मूल्यों का सम्मान करने तथा स्वतंत्रता का सही एवं उचित रूप से इस्तेमाल करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में बेटियों का महाविद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार साह, डॉ. अंकलेश कुमार, अन्वेषा कुमारी, अवधेश कुमार, रामप्यारी कुमारी, अपूर्वा कृति, प्रतीक दीप, डॉ. कुमारी मनीषा, कीर्तिमा सिंह, कल्याणी कुमारी, मिलन कुमार सहित निम्नवर्गीय लिपिक प्रकाश गौतम, विद्यार्थीगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!