Explore

Search

June 19, 2026 4:09 pm

फुलहरा में आज भी सघन रूप से वाहन जांच अभियान जारी

फुलहरा में आज भी सघन रूप से वाहन जांच अभियान जारी

चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय 9973956223

समस्तीपुर (सिंघिया):

बिहार विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज भी सिंघिया थाना क्षेत्र में सघन रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया।

यह जांच सिंघिया–बहेरी–दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग (एसएच-88) पर फुलहरा स्थित दरभंगा जिले के बॉर्डर चेकपोस्ट के पास की गई। अभियान का नेतृत्व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राज कुमार यादव एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने किया।

जांच अभियान में बीएसएफ (Border Security Force) की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सैकड़ों बाइक, ऑटो, बस, पिकअप, ट्रक तथा अन्य छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की।

मजिस्ट्रेट राज कुमार यादव ने बताया कि अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!