Explore

Search

June 9, 2026 1:30 pm

जिला परिवहन पदाधिकारी, शिवहर द्वारा चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान 

 

जिला परिवहन पदाधिकारी, शिवहर द्वारा चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

 

​सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक-24.04.2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), शिवहर श्री अनुराग कुमार रवि के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया:
1. ​दस्तावेजों की जांच: वाहनों के वैध पंजीकरण (RC), बीमा (Insurance), ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) की सघन जांच की गई।
2. ​सुरक्षा उपकरण: बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और बिना सीटबेल्ट कार चलाने वालों के विरुद्ध चालान काटे गए। ज्यादा सवारी बैठाने वाले ऑटो-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई की गई। प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने, काली फिल्म लगाने पर सख्त कार्रवाई की गई गई।
​ ​जिला परिवहन पदाधिकारी, शिवहर ने उक्त अभियान के बारे में कहा कि-​”सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। हमारा उद्देश्य राजस्व वसूली से अधिक सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आम जनमानस को यातायात के प्रति जागरूक करना है”।
​ जांच के क्रम में ₹36500 का चालान ट्रैक्टर, ई रिक्शा, पिक अप एवं दो पहिया वाहनों पर किया गया।
​परिवहन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का सम्मान करें और अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!