Explore

Search

October 31, 2026 12:44 pm

सिंघिया कॉलेज के छात्रों को KCS फाउंडेशन का बड़ा उपहार — टेक्निकल शिक्षा के लिए दिए गए 20 कंप्यूटर

सिंघिया कॉलेज के छात्रों को KCS फाउंडेशन का बड़ा उपहार — टेक्निकल शिक्षा के लिए दिए गए 20 कंप्यूटर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित सिंघिया कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। KCS Foundation के डायरेक्टर सुमन कुमार ने कॉलेज को 20 कंप्यूटर प्रदान किए हैं, जिससे यहां के छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में अब और अधिक सुविधा होगी।

सुमन कुमार ने बताया कि यह पहल छात्र हित को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी कंप्यूटर शिक्षा से वंचित न रहें।

मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि KCS फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और इससे सिंघिया क्षेत्र के गरीब एवं प्रतिभाशाली छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह, शुभम कुमार, प्रो. राम सिंहासन सिंह उर्फ बीडीओ सिंह, राम बाबू सिंह, डॉ. अमित कुमार, पन्ना सिंह, पूर्व प्रिंसिपल गणेश झा, रूपेश कुमार सिंह समेत कई कर्मी और शिक्षण स्टाफ मौजूद थे।

कंप्यूटर मिलने की खुशी छात्रों के चेहरों पर साफ दिख रही थी। इस पहल से कॉलेज में तकनीकी शिक्षा को नई गति मिलने की उम्मीद है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!