Explore

Search

November 7, 2026 3:19 am

NTPC थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: तीन संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

NTPC थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: तीन संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिनांक 16 नवम्बर 2025 को NTPC थानांतर्गत रैली दियारा क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01 श्री आनंद कुमार सिंह के निर्देशन में थाना पुलिस की टीम ने त्वरित छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए, जो क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की आशंका को स्पष्ट करता है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि अन्य दो आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-01 श्री आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त और सतर्कता बढ़ा रही है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!