Explore

Search

September 12, 2026 11:28 am

मधेपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद—तीन अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद—तीन अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो, जिसमें आरोपी विराट कुमार सिंह (सा. सहजादपुर, वार्ड 04) अवैध हथियार के साथ दिख रहा था, के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

पुलिस टीम ने पहले विराट कुमार सिंह को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह हथियार उसके साथी अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू तथा अमन कुमार सिंह (दोनों सा. नयानगर, वार्ड 13) के साथ मिलकर पवन कुमार सिंह (सा. बड़गांव, थाना रतवारा) से खरीदे गए थे और बेचने की तैयारी चल रही थी। विराट ने बताया कि हथियार अभी अंजय उर्फ छोटू के घर में छुपाकर रखे गए हैं।

इस सूचना के बाद पुलिस ने नयानगर में अंजय कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। सभी हथियारों को जप्त कर विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. विराट कुमार सिंह, सा. सहजादपुर

2. अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, सा. नयानगर

3. अमन कुमार सिंह, सा. नयानगर

 

बरामद हथियार एवं सामान:

लोहे का बना देशी कट्टा – 02

देशी दो नाली बंदूक – 01

देशी मास्केट – 01

देशी राइफल – 02

देशी कारबाइन मैगजीन सहित – 01

कारबाइन का खाली मैगजीन – 01

बिंडोलिया में 17 जिंदा कारतूस

एक बैग में 05 जिंदा कारतूस व 05 खोखा

एंड्रॉइड मोबाइल – 03

पुलिस ने उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी और पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!