सिंघिया में खुदरा खाद विक्रेताओं की बैठक, थोक विक्रेता पर अधिक कीमत लेने का आरोप
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के खुदरा खाद विक्रेताओं की बैठक आज रविवार को श्यामपुर में अभिमन्यु कुमार सिंह के आवास पर रणवीर झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खुदरा खाद विक्रेताओं ने थोक विक्रेता पर सरकारी दर से अधिक कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराने का आरोप लगाया।
विक्रेताओं ने बताया कि यूरिया की सरकारी कीमत 266 रुपये निर्धारित है, लेकिन उन्हें इससे अधिक कीमत पर खाद उपलब्ध कराई जो आते आते 290 से 300 रु पड़ जा रही है। इसको लेकर सभी विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा सरकारी दर 266 रुपये में यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक पूरे सिंघिया प्रखंड में खाद की बिक्री पर रोक रहेगी।
बैठक में सुशील प्रधान, संतोष प्रधान, राम साह, शिव शंकर सिंह, रोशन साहू, गुलशन कुमार, कमलेश कुमार, नीतीश कुमार, सत्यम कुमार झा, राजीव कुमार, प्रगास चौधरी, गुंजन कुमार, दिनेश यादव, मिथुन साह, विकास कुमार यादव, विपिन कुमार और राज नारायण साहू समेत कई खाद विक्रेता मौजूद रहे।
बताते चलें कि शनिवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में किसानों को 266 रुपये की सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद खुदरा विक्रेताओं ने भी अपनी मांग को लेकर एकजुटता दिखाई है।

Total Users : 10206836
Views Today : 3127