Explore

Search

July 19, 2026 11:48 pm

दिल्ली व नौगाम विस्फोट पर महबूबा मुफ्ती की कड़ी प्रतिक्रिया: हिंसा को बताया मानवता पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली व नौगाम विस्फोट पर महबूबा मुफ्ती की कड़ी प्रतिक्रिया: हिंसा को बताया मानवता पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

नई दिल्ली/श्रीनगर, 17 नवंबर 2025।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट और नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक ब्लास्ट पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश को ऐसे कठिन समय में बातचीत, सहानुभूति और एकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने घटनाओं की तीखी निंदा करते हुए कहा कि आज “सब्र और मानवता की सबसे अधिक आवश्यकता है।”

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि किसी भी विचारधारा या शिकायत का समाधान निर्दोष लोगों की हत्या या हिंसा नहीं हो सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंसा हमेशा मानवता की आत्मा को घायल करती है।
उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की और कहा कि पूछताछ के नाम पर किसी भी निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।

रविवार को पार्टी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए पीडीपी नेता ने कहा कि अतीत में बल और दबाव की नीति ने केवल जनता और सरकार के बीच दूरी बढ़ाई है और लोगों के भीतर आक्रोश पैदा किया है। उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित होना चाहिए, लेकिन “न्याय की प्रक्रिया कभी भी गरिमा की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।”

महबूबा मुफ्ती ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे समय में आपसी विश्वास और संवाद को मजबूत करना ही सबसे बड़ा समाधान है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!