गर्दनीबाग, पटना में बिजली विभाग के मीटर रीडरों का धरना
पटना। गर्दनीबाग में सोमवार को बिजली विभाग के मीटर रीडरों ने स्थायी समायोजन एवं वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिजली विभाग से अपील की कि सभी मीटर रीडरों को विभाग में नियमित किया जाए तथा मासिक वेतन ₹25,000 निर्धारित किया जाए।
मीटर रीडरों का कहना है कि पहले उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था, जिसके तहत 3% कमीशन दिया जाता था, लेकिन अब विभाग ने 125 यूनिट बिजली फ्री करने की योजना लागू कर दी है, जिससे यह कमीशन बंद हो जाएगा। उनका कहना है कि योजना से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, मगर कमीशन बंद होने से आय का स्रोत खत्म हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी मीटर रीडरों को स्थायी रूप से बिजली विभाग में नियुक्त किया जाए।
Author: K k sanjay
Post Views: 2,916

Total Users : 10270590
Views Today : 2665