Explore

Search

October 7, 2026 10:13 am

चीनी की बढ़ती कीमत पर मंत्री श्रवण कुमार ने कह दिया बड़ी बात

चीनी की बढ़ती कीमत पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, बोले- “सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, अब मिठाई कौन खाता है?”

पटना: बिहार में त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में चीनी के दाम करीब 40 फीसदी तक बढ़ने की बात सामने आई है। जहां करीब 10 दिन पहले चीनी ₹45 से ₹50 प्रति किलो बिक रही थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर ₹65 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने कहा कि आजकल लोग चीनी कम खा रहे हैं और बहुत से लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में चीनी के दाम बढ़ने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
मंत्री ने कहा, “वैसे भी लोग चीनी कम खा रहे हैं, आजकल तो सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, अब मिठाई कौन खाता है?”
मंत्री के इस बयान पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, त्योहारों के मौसम में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं पर इसके असर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
चीनी की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण आने वाले दिनों में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!